तिल संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी कार्यक्रम
रायपुर
तिल संक्रांति के अवसर पर कल आशीर्वाद भवन बैरनबाजार में खिचड़ी कार्यक्रम रखा गया है। इस अवसर पर कुर्सी दौड़, मटका फोड़, पतंग बाजी का आयोजन एवं क्रिकेट खिलाडियों को पुरस्कृत किया जायेगा। दोपहर 12 बजे आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि श्रीचंद सुंदरानी, पूर्व विधायक व भाजपा अध्यक्ष, तिलोकचंद बरडिया, चेयरमेन, एटी ज्वेलर्स ग्रुप, महेंद्र सिंह छाबड़ा, अध्यक्ष- छत्तीसगढ़ अल्प संख्यक आयोग, प्रमोद मिश्र, कांग्रेस पार्षद व जोन अध्यक्ष नगर निगम शामिल होंगे। कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल के अध्यक्ष, सचिव, पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य परिवार सहित उपस्थित रहेंगे।
Source : Agency

पाठको की राय